:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
मुजफ्फरनगर के दंगों के बाद गठित 10 मंत्रियों की समिति ने मुख्यमंत्री, सपा प्रमुख मुलायम ंिसह यादव को सौंपी रिपोर्ट
जागरण ब्यूरो, लखनऊ: प्रदेश सरकार के दस मंत्रियों से सजी सद्भावना समिति ने मुजफ्फरनगर के दंगों के कारणों की तलाश से गुरेज करते हुए वहां फिर से शांति और सद्भाव कायम करने के सुझाव वाली रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम ंिसह यादव को सौंप दी है।
मुजफ्फरनगर में दंगे के बाद सपा मुखिया मुलायम ंिसह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पूरी स्थितियों पर चर्चा की थी और फिर वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव की अगुवाई में दस मंत्रियों की सदभावना समिति गठित कर उन्हें मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में शांति बहाल करने के लिए भेजा था। इस समिति से पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट तलब की थी। सूत्रों का कहना है कि गत दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी प्रमुख मुलायम ंिसह को भेजी रिपोर्ट में समिति ने दंगों के कारणों का विस्तृत उल्लेख करने से गुरेज किया है। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में ये जरूर कहा गया है कि कबाल की घटना के बाद पुलिस को जिस तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। तनाव के दौरान डीएम, एसएसपी का तबादला हुआ तो निचले पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शिथिल होती कार्रवाई पर अंकुश नहीं लगा पाये। बाद में तैनात हुए अधिकारी स्थिति का आकलन नहीं कर पाए। पंचायतों की इजाजत अदूरदर्शी कदम था। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए कुछ सियासी दलों की ओर इशारा किया गया है।
सद्भावना समिति के सुझाव:
-निष्पक्ष कार्रवाई होने के संदेश पीडि़तों को नजर आए।
-प्रभावित, पीडि़त परिवारों के पुर्नवास का इंतजाम सरकार करे
-दोनों पक्षों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिये जाएं
-दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
-वारदात के दौरान मूकदर्शक रहे पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
-शिविरों में रह रहे लोगों की मदद के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आ रही राहत सामग्र्री के वितरण की निगरानी जिला प्रशासन को सौंपी जाए।
-अब तक मिली मदद का ब्योरा तैयार किया जाए और बची हुई सामग्र्री प्रशासन की निगरानी में पीडि़तों के बीच वितरित करा दी जाए।
-दंगा भड़काने के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाए
सदभावना समिति में ये थे सदस्य: वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिव पाल ंिसह यादव अध्यक्ष सदभावना समिति, सदस्य पंचायतीराज मंत्री बलराम यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चौधरी, श्रम राज्य मंत्री शाहिद मंजूर, नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप, जाट नेता चौधरी साहब ंिसह, राजेन्द्र ंिसह आदि
No comments:
Post a Comment