Thursday, 8 October 2015

सांप्रदायिकता से संघर्ष में सरकार की कुर्बानी मंजूर: मुलायम

९.१०.२०१५
---------------------------

-बिसाहड़ा कांड की साजिश में शामिल तीन लोगों के नाम आए, पड़ताल के बाद होगा खुलासा
-प्रधानमंत्री को सबका साथ, सबका विकास नारा याद दिलाएंगे

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बिसाहड़ा कांड के पीछे गहरी साजिश होने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि इसमें शामिल तीन लोगों के नाम उन्हें पता हो गए हैं। तथ्यों की पड़ताल के बाद उसका खुलासा करेंगे। कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से लडऩे में अगर राज्य  सरकार कुर्बान होती है तो वह तैयार हैं। प्रधानमंत्री से इस कांड पर बात करेंगे। उन्हें 'सबका साथ, सबका विकासÓ नारा भी याद दिलायेंगे।
अफवाह की बिना पर ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा में इकलाख की हत्या के बाद तेज होती सियासत पर गुरुवार को मुलायम सिंह यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि-'मैं दुखी मन से कह रहा हूं कि सपा ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाने का बहुत प्रयास किया। मगर कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा।Ó सपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि राज्य सरकार के विकास की देशभर में सराहना हो रही है। केन्द्रीय मंत्री भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ करते हैं। मुददा नहीं मिलने पर सांप्रदायिक शक्तियां माहौल खराब कर चुनावी फायदा लेना चाहती हैं। दादरी का माहौल बिगाडऩे में कसर नहीं छोड़ी गई, इसमें शामिल तीन नाम उन्हें पता हो गए हैं। जिसकी सच्चाई के लिए जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर नामों का खुलासा करेंगे। कहा किमुजफ्फरनगर कांड में भी ऐसे ही लोगों की भूमिका थी। जिससे संदेह भाजपा नेताओं की ओर जाता प्रतीत होता है।
------
साजिश करने वाले बख्शे नहीं जाएगा
मुलायम सिंह ने मुसलमानों का नाम लिए बगैर कहा कि इन दिनों खास समुदाय को दबाकर रखने का प्रयास हो रहा है। राजनीति और देश दोनों के लिए यह अच्छा नहीं है। देश गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है। सीमाएं असुरक्षित हो गयी हैं। इन सबसे से मिलकर लडऩा होगा। मगर कुछ लोग आपस में लड़वाने में यकीन करते हैं। वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहेंगे ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बात करेंगे। उन्हें'सबका साथ, सबका विकासÓ नारा याद दिलायेंगे। कहा-दुख की बात है कि जिसका बेटा सीमा पर दुश्मनों से लड़ रहा हो, उसका पिता मार डाला जाए।
-------
महंत अवैद्यनाथ, चन्द्रशेखर को सराहा
मुलायम ने गोरखपुर के महंत अवैद्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन चला रहे थे मगर मानवता का ध्यान रखते थे। कई बार राय लेते थे। सुझाव देते थे। मगर कोई ऐसा रहा नहीं। सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। संाप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की भूमिका को भी सराहा। कहा कि सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में शरद पवार समेत सभी दलों का समाजवादी पार्टी को साथ मिला है।
आजम के यूएन जाने का सवाल टाला
बिसहाड़ा कांड को लेकर मंत्री आजम खां के यूएन जाने के सवाल को टालते हुए मुलायम ने कहा इस मुद्दे पर पार्टी के अंदर बात कर लेगें, यह सावर्जनिक चर्चा का विषय नहीं है। पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद सिंह गोप, एमएलसी आशु मालिक, एमएलसी एसआरएस यादव भी मौजूद थे।
--------------------
-
सपा ने बिसाहड़ा कांड पर बनाई समिति
राब्यू, लखनऊ : सपा के नेता दादरी के बिसाहड़ा कांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव की अध्यक्षता में समिति बनाने का निर्णय किया गया है। समिति में मंत्री आजम खां, अहमद हसन, अरविंद सिंह गोप, अंबिका चौधरी और एमएलसी आशु मलिक को रखा गया है। समिति जल्द प्रधानमंत्री से मिलकर बिसाहड़ा कांड के बारे में उन्हें विस्तार से बताएगी। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।


No comments:

Post a Comment