Saturday, 10 October 2015

बिखरते सियासी कुनबे को फिर समेटने

शिवपाल की अगुवाई में मंत्रियों का समूह आज मुजफ्फरनगर, शामली के दंगा प्रभावित इलाकों का कर सकता है दौरा

जागरण ब्यूरो, लखनऊ: दंगों के चलते पश्चिमी यूपी में बिखरते सियासी कुनबे को फिर समेटने के लिए समाजवादी पार्टी ने महासचिव शिवपाल यादव की अगुवाई में 'संकट मोचकÓ दल बनाया है। जाट-मुस्लिम वर्ग के सदस्यों वाला यह दल सोमवार को मुजफ्फरनगर, शामली का दौरा करेगा।पीडि़तों से मिलेगा। राहत कार्यों का जायजा लेगा और सियासी नब्ज को भी टटोलेगा।
मुजफ्फरनगर, शामली के दंगों के चलते पश्चिमी यूपी में सियासी समीकरणों में बदलाव साफ नजर आ रहा है। दंगों के बाद से अब तक समाजवादी पार्टी के किसी बड़े नेता के वहां न जाने को लेकर भी समाजवादी पार्टी के परम्परागत वोटरों में भी खासी नाराजगी की चर्चाएं हैं, जिसको भांपकर पहले समाजवादी पार्टी की नीति निर्धारकों ने पार्टी प्रमुख मुलायम ंिसह यादव का मुजफ्फरनगर दौरा टलवाया और अब पार्टी के महासचिव शिव पाल ंिसह यादव को 'संकट मोचकÓ का जिम्मा सौंपते हुए एक दल गठित किया है। इसमें जाट नेता चौधरी साहब ंिसह, प्रदेश सरकार में श्रम राज्य मंत्री शाहिद मंजूर, चितरंजन स्वरूप, राम सकल गूर्जर को बतौर सदस्य शामिल किया है। इस दल को पहले रविवार को दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना था लेकिन भाजपा के बंद के आह्रïवान के चलते जिला प्रशासन ने मंत्रियों को न आने की सलाह दी थी। जिससे दौरा टल गया और यह दल सोमवार को मुजफ्फरनगर का दौरा करेगा।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संकट मोचक टीम के दो सदस्यों के साथ हवाई जहाज से मेरठ पहुंचेगे, जहां पहले से मौजूद अन्य सदस्यों के साथ वह हेलीकाप्टर से मुजफ्फरनगर के कांदला, काकड़ा, कबाल, मलकपुर और शरणार्थी शिविरों में जाकर पीडि़तों से मिलेंगे। बदले सियासी हालात का आकलन करने के लिए जाट-मुस्लिम समुदाय के प्रभावशाली से नेताओं से बातचीत भी करेंगे।
सपा सूत्रों का कहना है कि मुलायम ंिसह यादव ने दो दिनों के दौरान इन नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर मुजफ्फरनगर में हालात सामान्य करने और शरणार्थियों को सुरक्षित उनके घरों में वापस भेजने के प्रयास करने की पहल करने के लिए कहा था। इस दल के दौरे के बाद ही मुलायम ंिसह यादव मुजफ्फरनगर, शामली का दौरा करेंगे। उनके साथ सपा महासचिव आजम खां के भी मौजूद रहने के संकेत पार्टी की ओर से मिल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment