Friday, 9 October 2015

-लोकायुक्त की जांच में हुआ खुलासा

-लोकायुक्त की जांच में हुआ खुलासा
-रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बावजूद सौ करोड़ के ठेके का अनुबंध करने वाले पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों पर कसा शिकंजा
-लोकायुक्त संगठन जल्द ही जारी करेगा इंजीनियरों को भी नोटिस

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : छात्र शक्ति इन्फ्राकांस्ट्रक्शन कम्पनी का रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद बावजूद उसके साथ करोड़ों के ठेके का अनुबंध करने के आरोप में अब पीडब्ल्यूडी के आधा दर्जन इंजीनियरों भी फसंते नजर आ रहे हैं। इनके खिलाफ जल्दी ही लोकायुक्त संगठन से नोटिस जारी होगा। इस कम्पनी ने बसपा शासनकाल में सात अरब और  मौजूदा सरकार में अब तकरीबन चार अरब का ठेका हासिल कर चुकी है।
लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा की जांच में खुलासा हुआ है कि बसपा विधायक उमाशंकर ंिसह की साझेदारी में बनी छात्र शक्ति इन्फ्राकांस्ट्रक्शन कम्पनी का पंजीयन जुलाई 2012 में खत्म हो गया था, बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इस कम्पनी के साथ ठेकों का अनुबंध जारी रखा है। अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और सहायक अभियंता स्तर के ऐसे अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने एक सवाल के जवाब में स्वीकार किया है कि छात्र शक्ति का पंजीयन खत्म होने के बावजूद ठेके जारी किये जाने के साक्ष्य मिले हैं। ऐसे भी सभी इंजीनियरों से पूछताछ की जाएगी। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने बताया कि कम्पनी के बारे में पड़ताल चल रही है। कानून में कोई विधायक ठेका हासिल कर सकता है या नहीं? उसकी कम्पनी ठेका हासिल कर सकती है या नहीं? इसके विधिक पहलुओं की पड़ताल चल रही है। इस कम्पनी का जिन बैंकों से खाता संचालित होता है, उसमें धन जमा होने और उसकी निकासी का ब्योरा भी बैंक अधिकारियों से मांगा गया है। उमाशंकर को पक्ष रखने के लिए 15 जनवरी तक समय दिया है। इसके बाद ही वह कोई फैसला लेंगे।

बिना रजिस्ट्रेश दिया कार्य
लोकायुक्त की जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक छात्र शक्ति इंफ्राकांस्ट्रक्शन का पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) जुलाई 2012 में खत्म हो गया था। कम्पनी के निदेशकों में फेरबदल के बाद नया पंजीयन फरवरी 2013 में हुआ है, पंजीयन विहीन कम्पनी के साथ पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर करोड़ों के कार्यो का अनुबंध करते रहे।
बसपा सरकार में आवंटित कार्यो का ब्योरा
-वर्ष 2009 से मार्च 2012 तक छात्र शक्ति इन्फ्राकांस्ट्रक्शन कम्पनी को पीडब्ल्यूडी महकमे ने  6 अरब 7 करोड़ 51 लाख से अघिक के कार्य आवंटित किये।
-सिर्फ सोनभद्र में 145 करोड़ रुपए के कार्य आवंटित हुए
मौजूदा समाजवादी सरकार के कार्य
इस कम्पनी को मौजूदा समाजवादी पार्टी की सरकार में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इस कम्पनी को तीन अरब 7 करोड़ 22  लाख से अधिक के कार्यो का अनुबंध कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment