09.01.2016
सावधान! 'डिजिटल वॉलेन्टियर्सÓ की नजर में हैं
-पुलिस 'डिजिटल वॉलेन्टियर्सÓ नियुक्त करेगी
-सिफारिशों पर ब्लाक होंगे सोशल साइटों के पेज
-'वॉलेन्टियर्सÓ की संस्तुति पर पुलिस जारी करेगी सीआरपीसी की धारा-91 के तहत नोटिस
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : विशेष पुलिस अफसर (एसपीओ) की तर्ज पर सूबे में 'डिजिटल वॉलेन्टियर्सÓ तैनात किये जाएंगे। जो सोशल साइटों पर आपत्तिजनक, दोअर्थी, निजता भंग करने, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणियों व वीडियो को डिलीट करेंगे और संदेश पोस्ट (दर्ज) करने वालों के ख्रिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। एसएसपी या उससे ऊपर के अधिकारी से होने वाली संस्तुति का त्वरित परीक्षण कराकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइटों व कम्प्युनिकेशन एप्लीकेशन (फेसबुक, वाट्सएप, टिवट्र, यूट्यूब, इंस्टग्र्राम, फ्लिकर, गूगल प्लस) पर होने वाले दुष्प्रचार से संाप्रदायिक टकराव की स्थिति बन रही है। इनके जरिये दोअर्थी टिप्पणियां हो रही हैं, जिससे लोगों की निजता भंग हो रही है। अश्लील वीडियो अपलोड होने की शिकायतें आम हो रही हैं, इससे कानून व्यवस्था बिगडऩे का खतरा बढ़ रहा है। जिससे निपटने के लिए पुलिस ने डीआइजी रेंज मेरठ व एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ में सोशल मीडिया कमाण्ड एंड रिसर्च सेन्टर (एसएमसीआरसी) बनाया है। जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट टिप्पणियों केट्रेन्ड (रुझान) की निगरानी कर कार्रवाई का प्रयास शुरू हुआ है।
अब पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने जोन में तैनात आइजी, डीआइजी, एसटीएफ अधिकारियों को एसपीओ की तर्ज पर 'डिजिटल वॉलेन्टियर्सÓ नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इंटरनेट पर सक्रिय लोगों में से कुछ को 'वॉलेन्टियर्सÓ नामित किया जाएगा। उन्हें यूआरएल एड्रेसबार कापी करने व संदेश का फोटो अथवा स्क्रीन शाट लेकर उसे सुरक्षित करने का प्रशिक्षण दियाजाएगा। सूत्रों का कहना है कि 'वॉलेन्टियर्सÓ आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट या ब्लाक करने की संस्तुति कर सकेंगे। इस कार्य के लिए उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट के प्रशासनिक अधिकारी को ब्यौरा ई-मेल करना होगा। उसकी कापी एसएमसीआरसी में तैनात अधिकारी को भेजनी होगी। जहां से राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर से पेज ब्लाक करने का ई-मेल सेवा प्रदाता को भेजा जाएगा। 'डिजिटल वॉलेन्टियर्सÓ की सिफारिशों पर त्वरित कार्रवाई की निगरानी के लिएआईजी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 'डिजिटल वॉलेन्टियर्सÓ की सिफारिश पर पुलिस अधिकारी आपत्तिजनक एवं भड़काऊ संदेश पोस्ट करने वालों को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत नोटिस भेजकर कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ए.सतीश गणेश ने स्वीकार किया कि डीजीपी ने 'डिजिटल वॉलेन्टियर्सÓ नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। हालांकि वॉलेन्टियर्स को इंटरनेट की सुविधा या उन्हें कोई मानदेय देने या न देने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
-----
वाट्सएप सर्विलांस केन्द्र बना
प्रदेश पुलिस ने कम्प्युनिकेशन एप्लीकेशन वाट्सएप पर आने-जाने वाले संदेशों की निगरानी के लिए तकनीकी सेवा के कार्यालय में सर्विलांस शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एक सीयूजी नम्बर-9454401002 काम करना है। पुलिस प्रवक्ता ए.सतीश गणेश ने बताया कि आपत्तिजनक, उन्माद भड़काने वाले पोस्ट इस नबंर पर भेज सकते हैं। पुलिस अधिकारी संदेश का विश्लेषण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे।

No comments:
Post a Comment