Friday, 15 January 2016

तीन आइएस को प्रमुख सचिव, 18 को सचिव स्तर मिला

1.01.2016

तीन आइएस को प्रमुख सचिव, 18 को सचिव स्तर मिला

- आधा दर्जन जिलों के डीएम को सचिव स्तर मिला
-सात जनवरी के बाद नौकरशाही में फेरबदल के संकेत
 राज्य ब्यूरो, लखनऊ: प्रदेश सरकार ने 62 आइएएस अधिकारियों की प्रोन्नति का शासनादेश जारी कर दिया है। इससे निवेदिता शुक्ला, कामरान रिजवी व एल. वेकटेश्वर लू प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हो गए हैं। जबकि आधा दर्जन जिलों के डीएम सचिव स्तर के अधिकारी हो गए हैं। ऐसे में सात जनवरी के बाद नौकरशाही में भारी फेरबदल तय है। दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के चलते सात जनवरी तक आचार संहिता लगी हुई है, इसके बाद अधिकारियों के तबादले होंगे।
-----
18 को सुपर टाइम स्केल
वर्ष 2000 बैच के 18 आइएएस को सुपर टाइम स्केल दिया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित गुप्ता भी अब सचिव हो गए हैं। इसके अलावा धनलक्ष्मी के., रणवीर प्रसाद, रमाशंकर, पुष्यपति सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह प्रथम, विजय बहादुर सिंह, मनोज मिश्र, भरत लाल राय, दीपक अग्रवाल, रंजन कुमार, अनुराग यादव, इन्द्रवीर सिंह यादव, नीलम अहलावत, सुधीर कुमार दीक्षित, संदीप कुमार शर्मा, अजय कुमार उपाध्याय व मुरली मनोहर लाल भी सचिव स्तर के अधिकारी हो गए हैं। इनमें से कई जिलाधिकारी पद पर तैनात हैं।
------
14 को सेलेक्शन ग्रेड
वर्ष 2002 बैच के हदय शंकर तिवारी, 2003 बैच की मिनिस्ती एस.,अमृता सोनी, डा.पिंकी जोवल, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रिग्जियान सैम्फिल, दिनेश चन्द्र, श्याम नारायण त्रिपाठी, बी.राम शास्त्री, केदारनाथ, यशवंत राव, कनक त्रिपाठी, प्रीति शुक्ला, सत्येन्द्र कुमार सिंह व महेन्द्र कुमार को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है।
---
कई अन्य भी प्रमोट
वर्ष 2007 बैच के नौ अधिकारियों को कनिष्क वेतनमान दिया गया है प्रमोट होने वालों में शीतल वर्मा, आलोक तिवारी, सुहास एलवाई, अभय, चैत्रा वी, नवीन कुमार जीएस, मुथुकुमार स्वामी, प्रभुनारायण सिंह व डा.आदर्श सिंह हैं। इसके अलावा 2012 बैच के 17 अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान दिया गया है। इसका फायदा रवीश गुप्त, नेहा प्रकाश, यशु रुस्तगी, डा. उज्जवल कुमार, अंकित कुमार अग्रवाल, शर्मा प्रशांत, अमित सिंह बंसल, प्रवीन कुमार लक्षकार, जसजीत कौर, सी.इन्दुमती, अरुण कुमार , चन्द्रविजय सिंह , संजीव सिंह, अभिषेक सिंह द्वितीय, टीके शिबु, ए.दिनेश कुमार तथा डा.विभा चहल को मिलेगा।

No comments:

Post a Comment