Friday, 15 January 2016

आखिर मान गए मुलायम

01.01.2016

आखिर मान गए मुलायम

-एक हफ्ते के अंदर भदौरिया, साजन का निष्कासन वापस
-दोनों ने मुलायम, अखिलेश से मिलकर रखा था अपना पक्ष

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : आखिरकार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मान गए। पार्टी की युवा ब्रिगेड में शामिल छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव 'साजनÓ और लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भदौरिया की मनुहार के बाद उनका दिल पसीज गया। उन्होंने दोनों का निष्कासन खत्म करने की हरी झंडी दे दी और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के नामांकन का समय खत्म होते ही दोनों की वापसी का एलान किया गया।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वमंत्री शिवपाल यादव ने दोनों का निष्कासन खत्म कर उन्हें फिर से पार्टी में शामिल करने की घोषणा की है। शिवपाल के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने साजन और भदौरिया के प्रत्यावेदन पर विचार करते हुए इनका निष्कासन समाप्त कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर छिड़ी रार के चलते 25 दिसंबर को सपा नेतृत्व ने पार्टी की युवा ब्रिगेड के दोनों नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। कहा गया कि दोनों नेताओं की कार्यशैली से मुलायम बेहद नाराज थे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों में शुमार इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई से कई नेता सहम गे थे। इस बीच इन दोनों नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रखा। गत दिवस आनंद भदौरिया ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और इल्जाम पर अपना पक्ष रखा। भरोसा दिलाया कि वह समाजवादी नीतियों के अनुरूप कार्य करते रहेंगे। अगले दिन साजन ने परिवार के साथ मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। फिर दोनों नेताओं ने अलग-अलग समय में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि वह युवा टीम में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
------------ 

No comments:

Post a Comment