----------------
०१-०१-२०१६
पुन:अपडेट : मंत्रियों, विधायकों से दुखी हूं: मुलायम
धयानार्थ: खबर ट्रैक से उठाकर ठीक की गयी है, और आखिर में नया इंसेट जोड़ा गया है। कृपया इसी खबर का प्रयोग अपेक्षित
-------------------------------
-----
-नए साल की शुभकामना देने जुटे समर्थकों के सामने अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों को सुनाई खरी-खोटी
-मार्च से दिखने लगेगा चुनावी रंग, कार्यकर्ता तैयारी में जुटें
-----
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : अंग्रेजी साल की पहली सुबह का मौसम खुशगवार था, मगर मुबारकबाद स्वरूप फूलों के गुलदस्ते स्वीकारते समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के तेवर तल्ख थे, बोलने खड़े हुए तो मंत्रियों, एमएलसी, विधायकों और अधिकारियों पर बरस पड़े। कहा कई मंत्री, विधायक मौजमस्ती कर रहे हैं। एमएलसी खुद को 'राजा-महाराजाÓ से कम नहीं समझते। इससे बहुत दुखी हूं। जोड़ा कि मार्च से चुनावी रंग दिखेगा, जिसकी तैयारी में अभी से जुटना होगा।
पहली जनवरी की सुबह समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समर्थकों से मुलाकात के बाद मुलायम ने कहा कि वह जानते हैं कि बड़े ओहदों पर बैठे लोग अपने हित की सरकार समझ रहे हैं जबकि यह जनता की सरकार है।
---
पंचम तल पर निशाना
मुलायम ने कहा कि वह जब मुख्यमंत्री थे तब सुबह 11 बजे एनेक्सी पहुंच जाते थे। काम जल्दी निपट जाता था। लोगों से मिल भी लेते थे। मुख्यमंत्री एनेक्सी कम जाते हैं। पंचम तल (मुख्यमंत्री सचिवालय) में तैनात अधिकारी दफ्तर में बैठते ही नहीं। सरकार की प्राथमिकता वाली फाइलें बैरंग लौटाते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र की फाइलें लौटाई जा रहीं जबकि सरकार 'मुफ्त दवाईÓ व चिकित्सा की तरक्की का प्रयास कर रही है। बोले, मंत्री, विधायक लोगों से मिलते नहीं। उनके काम नहीं करते और मुख्यमंत्री लोगों से मिलते ही रहते हैं। जिससे उनके पास काम के लिए वक्त नहीं बचता।
---
मंत्री, विधायक पार्टी कार्यालयों में बैठेंगे
मुलायम ने कहा जिला इकाई मजबूत होगी तो पार्टी की नीतियां लागू होंगी। जिलाध्यक्ष अगर मंत्रियों, विधायकों केचक्कर लगाने में लिप्त हो गए तो कुछ ठीक नहीं होगा। मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सच्चाई बताने में डरे नहीं। डरना है तो सिर्फ उनसे डरें। जो भी गड़बड़ी करें उसकी शिकायत करें, शिकायत करने वालों का कोई नुकसान नहीं कर सकता, मैं संभालूंगा। विधायक व मंत्री हफ्ते में चार घंटे पार्टी कार्यालय में बैठें, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
----
किसानों पर जुल्म से हारी सीपीएम
मुलायम ने कहा कि गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के चलते सीपीएम ने 34 साल पश्चिम बंगाल में राज किया। फिर एक उद्योगपति के पक्ष में किसानों पर गोली चलवा दी तो जनता ने सीपीएम को उखाड़ फेंका। किसानों की समस्या सुलझाने का सरकार प्रयास कर रही है, यह अच्छा है। किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। यही ऐसा प्रदेश है जहां पढ़ाई और दवाई मुफ्त है।
---
झिड़का, गाना भी सुना
चिर-परिचित अंदाज में दिख्र रहे मुलायम ने गन्ने की कीमत व बीपीएल कार्ड को लेकर पूछे गए सवाल पर एक समर्थक को झिड़की देते हुए कहा कि मेरी बात पूरी होने दो। भाषण केबीच में कार्यकर्ताओं की टोकाटाकी पर उन्हें डांटते रहे। आखिर में बोले गाना आता हो तो आकर सुनाओ। जसवंतनगर के देवेन्द्र कुमार यादव ने तीन गाने सुनाये तो मुलायम ने जेब से दस हजार रुपये निकाल कर उसे दिए। इस दौरान मंत्री शिवपाल यादव, मंत्री अहमद हसन, एमएलसी डॉ.मधु गुप्ता, महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी, सदस्य डॉ.श्वेता सिंह व शीला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
---
मंत्री ने चेहरा नहीं दिखाया
मुलायम ने समर्थकों से सवाल किया कि अगला चुनाव जीतना है या नहीं? जीतना है तो तैयारी करो। पिछला चुनाव कम खर्च में व साइकिल चलाकर जीता गया। चुनाव जीतना है तो गरीबों की मदद करो, उनके साथ खड़े हो। बीमार का इलाज कराओ, पैसे नहीं हो तो मेरे पास भेजो। जरूरत होगी तो दिल्ली भेजकर इलाज कराऊंगा। मंत्री का उल्लेख करते हुए कहा एक गरीब को छह दिन घर में रखा मगर मुख्यमंत्री व मुझसे नहीं मिलवाया। वह खुद आ गया। मैने पूछा तो बोला केवल 15 हजार दे दीजिए, दस से भी काम हो जाएगा। डीएम से उसकी स्थिति पूछी और फिर उसकी मदद करायी। इस घटना के बाद उन मंत्री ने पन्द्रह दिन मुझे शक्ल नहीं दिखाई। बाद में मैने मंत्री को डांटा भी।
-------
सपाई दो घंटे पढ़ें: शिवपाल यादव
कार्यक्रम में मंत्री शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्रïवान किया कि वह कम से कम दो घंटे पढ़ाई करें। समाजवादी नीतियों, लोहिया व मुलायम के संघर्ष को समझे, इससे समाजवादी लोगों को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता भी विपक्षियों को उसकी भाषा में ही जवाब दे सकेगा।

No comments:
Post a Comment