Saturday, 1 July 2017

POLICE_KILLING @ 2017

30/1 july
-----------
 बिजनौर में दारोगा की गला काटकर हत्या, पिस्टल लूटी
--------
-यूपी-उत्तराखंड सीमा की बालावाली चौकी पर तैनात थे
-मंडावर थाने से बालावाली चौकी पर जाते समय बदमाशों ने की हत्या
चंदक (बिजनौर) : बेखौफ बदमाशों ने बालावाली चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह की गला काटकर हत्या कर दी और सर्विस पिस्टल लूट ली। बदमाश शव सड़क किनारे खेत में फेंक गए।
यूपी-उत्तराखंड सीमा पर गंगा किनारे मंडावर थाने की बालावाली पुलिस चौकी पर करीब एक साल से दारोगा सहजोर सिंह मलिक प्रभारी थे। शुक्रवार रात आठ बजे वह बाइक से मंडावर थाने से 20 किमी दूरी स्थित बालावाली पुलिस चौकी जा रहे थे। गोपालपुर गांव से कुछ दूर बंद पड़ी कांच की फैक्ट्री के समीप बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। रास्ते से जा रहे एक युवक ने मार्ग पर बाइक खड़ी होने की सूचना गोपालपुर में दी तो ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव सड़क किनारे खेत में पड़ा था। गर्दन व अंगुली कटी हुई थी। शरीर पर चोट के कई निशान थे और सरकारी पिस्टल गायब थी। अंदेशा है कि मौत से पहले दारोगा से मारपीट व हाथापाई हुई। डीएम जगतराज, एसपी अतुल शर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सहजोर सिंह मलिक चौकी पर बने आवास में ही रहते थे। उनका परिवार मेरठ के कंकडखेड़ा में बाईपास पर रहता है। सहजोर सिंह मूल रूप से शामली के लिसाढ़ गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार मेरठ के कंकरखेड़ा में रहता है। उनके भाई अन्य परिजनों के साथ बिजनौर रवाना हो गए। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि दरोगा की हत्या और पिस्टल गायब होने की जांच की जा रही है।
----------

No comments:

Post a Comment