सपा के नहीं, भाजपा के साथ हो सकती है बसपा: अखिलेश
अखिलेश यादव ने इशारो इशारों में भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कम्युनल होना आसान मगर सेक्यूलर होना मुश्किल होता है. देश में माहौल ख़राब हुआ है. आदमी को मार रहा,सपा इसकी निंदा करती है. अखिलेश ने कहा कि मुजफ्फरनगर, दादरी और बदायूं की दुनिया मे चर्चा हुई और पंचायत चुनाव मे जनता ने भाजपा को करार जवाब दे दिया है.
उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए अखिलेश ने कहा कि आज प्रचार का जमाना है और सपा ने यूपी की पहचान वापस करने को बहुत काम किया है,यूपी सरकार ने किसानो से जमीन अधिग्रहित की और किसानो ने एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन दी. जेवर और आगरा में एयरपोर्ट बनाना चाहते हैं, सपा सरकार जमीन देने केलिए तैयार है और हम एयरपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री को ख़त लिखेंगे.
अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर मे सीएम ने कहा कि यूपी के हर जिले की काम से पहचान है ,मेरठ बैट,अलीगढ ताले के लिए मशहूर है तो सहारनपुर मे लकड़ी का सामान मशहूर है ,कांच के काम के लिए फिरोजबाद मशहूर तो भदोही का कालीन अपने मे उदाहरण है.
No comments:
Post a Comment