Monday, 2 November 2015

सपा के जिलाध्यक्षों में बदलाव


पुरानी खबर है.....

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में फेरबदल किया है. ज़िला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पदों पर नई तैनाती की गई है. समाजवादी पार्टी ने यादव और मुस्लिम कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा दिखाया है. वहीं पिछड़ी जातियों और ठाकुर बिरादरी को वोट बैंक बनाने की क़वायद के बावजूद इन जातियों की नुमाइंदगी न के बराबर है.
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने एक और जोखिम उठाया है. प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बीच ज़िला और नगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई. समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय ने 58 ज़िला और नगर अध्यक्ष पदों पर नई तैनाती की. इनमें प्राथमिकता यादव बिरादरी के कार्यकर्ताओं को दी गई. यादव बिरादरी के कार्यकर्ताओं को 21 ज़िलों में अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं को ज़िला और नगर अध्यक्ष बनाने में प्राथमिकता दी है. समाजवादी पार्टी खुद को पिछड़ी जातियों की नुमाइंदगी करने का दावा कर रहती है, पर पिछड़ी जातियों में यादव के अलावा दूसरी किसी जाति को तवज्जो नहीं दी गई है. मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी यादव बिरादरी से ज़्यादा संख्या में हैं. अन्य पिछ़डा वर्ग में कुशवाहा समाज भी तीसरी ब़डी जाति है.
वहीं मुस्लिम समाज के 16 कार्यकर्ताओं को ज़िला और नगर अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.
समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में बीस साल बाद कांग्रेस से चुनौती मिल रही है. कांग्रेस उसके मुस्लिम वोट बैंक पर हाथ रख रही है. समावादी पार्टी का आधार यादव और मुस्लिम वोट बैंक ही है. यादव मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में है, जबकि मुस्लिम पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभावी हैं. मुस्लिम वोट समावादी पार्टी से हटा तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का जनाधार सिकुड़ जाएगा. इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं को ज़िला और नगर अध्यक्ष बनाने में प्राथमिकता दी है. समाजवादी पार्टी खुद को पिछड़ी जातियों की नुमाइंदगी करने का दावा कर रहती है, पर पिछड़ी जातियों में यादव के अलावा दूसरी किसी जाति को तवज्जो नहीं दी गई है. मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी यादव बिरादरी से ज़्यादा संख्या में हैं. इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग में कुशवाहा समाज भी तीसरी बड़ी जाति है. निषाद और लोधी क़रीब 30 विधानसभा सीटों पर निर्णायक संख्या में हैं. सपा ने इसे भी अनदेखा किया. अन्य पिछड़ा वर्ग में जाट बिरादरी भी है. इस जाति पर रालोद की पकड़ है. लिहाज़ा सपा ने इसे पहले ही दूर कर रखा है.
ठाकुर बिरादरी में सपा घुसपैठ कर रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संसद और प्रवक्ता मोहन सिंह और रघुराज प्रताप सिंह राजा भैइया सक्रिय हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर समावादी पार्टी का झंडा उठाकर चल रहे हैं, पर संगठन के अहम चुनाव में इस जाति के कार्यकर्ता भी मुलायम सिंह का विश्वास नहीं जीत पाए. बांदा में बीपी सिंह, हमीरपुर में ज्ञान सिंह, वाराणसी में ओपी सिंह और बिजनौर में मूलचंद चौहान शामिल हैं.
वैश्य बिरादरी शहरों में बड़ी संख्या में है. सपा ने इस समाज को भी अनदेखा किया. कायस्थ, सिख, जैन, समाज के कार्यकर्ताओं को संगठन में ज़िला या नगर अध्यक्ष के योग्य नहीं समझा गया. हां, ब्राह्मण समाज के कुछ कार्यकताओं को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व मिल गया है. इसमें फैज़ाबाद में जयशंकर पांडेय, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर में प्रियंका हरि त्रिपाठी, शाहजहांपुर में प्रदीप पांडेय शामिल हैं.
समाजवादी पार्टी ने ज़िला और नगर अध्यक्ष पदों पर उन कार्यकर्ताओं की तैनाती की है, जो विधानसभा चुनाव में पूरी ताक़त से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. समाजवादी पार्टी ने संगठन में फेरबदल के बाद प्रत्याशियों को उनसे तालमेल बिठाने के निर्देश दिए  हैं.
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी 58 ज़िलों के अध्यक्षों की सूची

सीतापुर- शमीम कौसर सिद्दीक़ी
उन्नाव-अनवार अहमद
बदायूं-बनवारी सिंह यादव
शाहजहांपुर शहर-तनवीर मोहम्मद
शाहजहांपुर ज़िला- प्रदीप पांडेय
मुरादाबाद ज़िला-गोपाल सिंह यादव
मुरादाबाद शहर-कौसर अली कुद्दूसी
मैनपुरी-खुमान सिंह वर्मा
मथुरा-किशोर सिंह
रमाबाई नगर-प्रमोद यादव
कानपुर ग्रामीण-नाहर सिंह यादव
फरुर्खाबाद ज़िला-चंद्रपाल यादव
इटावा- अशोक यादव
कन्नौज-कलीम उ़र्फ पप्पू
गोरखपुर ज़िला-अवधेश यादव
गोरखपुर शहर-हाजी शकील अंसारी
देवरिया- राम इक़बाल यादव
कुशीनगर-राम अवध यादव
महराजगंज-राजेश यादव
बस्ती-राजकपूर यादव
गोंडा-मह़फूज़ खां
बहराइच-रामहर्ष यादव
फैज़ाबाद- जयशंकर पांडेय
बाराबंकी-मौलाना मेराज अहमद (देहांत)
अंबेडकरनगर- रामसकल
सुल्तानपुर-रघुवीर प्रसाद
सीएसजेएम नगर- प्रियंका हरि त्रिपाठी
लखनऊ-अशोक यादव
हरदोई- शरा़फत अली
लखीमपुर-शशांक यादव
औरेया- चौधरी रामबाबू
झांसी ज़िला-संत सिंह सेरसा
झांसी नगर-असलम शेर खां
ललितपुर-आल्हा प्रसाद निरंजन
बांदा-शमीम बांदवी
हमीरपुर-ज्ञान सिंह
महोबा- शोभलाल
चित्रकूट-भइया लाल
इलाहाबाद- पंधारी यादव
इलाहाबाद शहर-सलमान
वाराणसी जिला- राजनाथ यादव
वाराणसी शहर-ओपी सिंह
चंदौली- प्रभूनाथ सिंह
मेरठ ज़िला-जयवीर सिंह
आगरा ज़िला- जितेंद्र वर्मा
आगरा शहर-वाजिद निसार
अलीगढ़ ज़िला- अशोक
अलीगढ़ शहर-अज्जू इशहाक
एटा- रमेश यादव
कांशीरामनगर-विक्रम
फिरोज़ाबाद शहर-शाहिद अंसारी
 ---------------------

No comments:

Post a Comment